शुगर

         

           आज,मैं आप लोगों को शुगर के बारे में बताना चाहूंगा । आजकल के इस युग में हर एक घर को छोड़कर दूसरे घर में शुगर का मरीज पाया जाता है ।आजकल शुगर के पेशेंट इतने बढ़ चुके हैं , कि शुगर एक आम बीमारी हो चुकी है , लेकिन मैं आप लोगों को बताना चाहूंगा , कि शुगर एक बहुत ही ज्यादा खतरनाक और जानलेवा बीमारी का रूप ले सकती है ।

           आप लोगों को इससे घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है । अगर आप इस शुगर की बीमारी से बचना चाहते हैं , तो आप लोगों को सिर्फ अपने खान-पीन में थोड़ा सा ध्यान रखना होगा । अगर आप अपने खान-पीन और रोजमर्रा के कामों को थोड़ा सा बदल ले तो शायद शुगर बीमारी आपके सामने कुछ ना होगी । आज, मैं आप लोगों को शुगर के बारे में कुछ बताना चाहूंगा ।




           कहा जाता है , शुगर एक लाइलाज बीमारी है। इस चीज के कारण बहुत से लोगों में असमंजस बना हुआ है ।  अगर आप शुगर पेशेंट है, तो आपको यह जान लेना बहुत जरूरी होगा कि शुगर क्या है?  चलिए,आज मैं आप लोगों को बताता हूं कि
    शुगर क्या है ? 
         हमारे  शरीर में पेनक्रिएटिक (Pancreatic) नाम का ऑर्गन होता है।  पेनक्रिएटिक नाम का यह ऑर्गन हमारे शरीर में इंसुलिन बनाने का काम करता है । जब भी हमारे शरीर में यह पेनक्रिएटिक ऑर्गन अपना काम करना बंद कर देता है या पेनक्रिएटिक ऑर्गन इंसुलिन प्रोड्यूस नहीं कर पाता है । इस तरह से हमारे शरीर का शुगर लेवल एक समान नहीं रहता है और शुगर लेवल बढ़ने या घटने लग जाता है, इसी को हम शुगर कहते हैं।



       शुगर का लेवल क्या होना चाहिए?
 शुगर का लेवल 70 - 120 mg/dl होता है।
लेकिन , अगर आप खाना खा चुके हैं,और उसके बाद शुगर को चेक करवाते हैं तो शुगर का लेवल below to 150 mg/dl   होता है।
        आप लोगों को, मैं बताना चाहूंगा कि अगर आप लोग शुगर चेक करवाते हैं,और आपकी शुगर पहली बार पहली बार 180 एमजी पर डिसिलीटर आए तो आप इसे शुगर का पेशेंट ना समझे। आप लोगों को जब तक पूरा यह ज्ञात ना हो जाए,कि आप (Diabetics)  के पेशेंट है। तब तक आप शुगर का कोई भी ट्रीटमेंट शुरू ना करें, यह देखा गया है कि कई बार आपके खान-पीन के कारण भी शुगर लेवल थोड़ा ज्यादा आ सकता है।इसके लिए आप लोगों को एक Hba1c टेस्ट जांच करवाना चाहिए। Hba1c टेस्ट एक ऐसा टेस्ट होता है जिसमें आपकी शुगर लेवल पीछे के 3 महीने की रीडिंग ज्ञात करवाता है , अगर Hba1c टेस्ट रिपोर्ट नॉर्मल नहीं आती है,तो आप शुगर का ट्रीटमेंट अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से शुरू करवाएं।

 शुगर के लक्षण

  •  चोट ना सूखना।
  •  बार-बार प्यास लगना।
  •  बार-बार पेशाब करना।

         अगर आपको यह लक्षण दिखाई देते हैं,तो एक बार आप अपना शुगर लेवल नजदीकी पैथोलॉजी सेंटर में जरूर चेक करवाएं।

         अब मैं बताना चाहूंगा,जिन लोगों को पहले से पता है कि आपको शुगर है तो आप अपने खानपान को पहले से बदलने की कोशिश करें।
  •  आप सुबह सैर करे ।
  •  सुबह खाली  खाली पेट मेथी पानी के साथ ले ।
  •  बगैर शक्कर वाली चाय पिए। 
  •  सुबह नाश्ते के समय करेले की सब्जी (भुजिया) जरूर ले।
  •  ज्यादा समय तक खाली पेट ना रहे। 
  •  पानी गर्म करके ही पिए।
  •  मीठे चीजों से परहेज रखें।
  •  अगर आपकी शुगर बहुत ज्यादा बढ़ी हुई है तो   आप गेहूं की रोटी ना खाएं। इसके लिए  बेसन की रोटी   को खाना आपके लिए ज्यादा फायदेमंद साबित होगा।
  • 15 दिन में एक बार शुगर लेवल जरूर चेक करवाएं।
  • खाली पेट शुगर की वैल्यू और खाना खाने के 2 घंटे बाद की शुगर की वैल्यू 15 दिन में   एक बार जरूर चेक करवाएं।
  • 15 दिन बाद शुगर की रिपोर्ट जांच करवा कर अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में मौजूद    डॉक्टर से संपर्क करें।
  • डॉक्टर द्वारा बताए गए इलाज को जरूर पूरा करें।  ज्यादा जानकारी के लिए अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र  से संपर्क करें।
           आशा करते हैं, कि आपको आज के इस पेज से काफी कुछ जानने के लिए मिला होगा। अगर आपने आज इस पेज से कुछ नया सीखा है, तो आप हमारे इस पेज को फॉलो करें।

 आपका दिन मंगलमय हो।
 धन्यवाद।

                              

Comments

Popular posts from this blog

ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV): उपचार, लक्षण और बच्चों और वयस्कों पर प्रभाव

General introduction glassware used in medical laboratory by vijay sir

Blood (by Vijay sir )